Sorting by

×




मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में इन दिनों मनचलों का खौफ देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि कई छात्राओं ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया है। कई दिन बाद परिजनों को जब अपनी बेटियों के स्कूल ना जाने का कारण पता चला तो वह थाने पहुंच गए और शिकायत की। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। ब्रह्मपुरी थाने पहुंची इन महिलाओं ने बताया कि उनकी बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। अब तो वह बुरी तरह डरी हुई हैं। कुछ मनचले उनकी बेटियों की फोटो खींचकर उनके अश्लील पोस्ट तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। स्कूल आते जाते उन्हें डराया जाता है। धमकी दी जाती है कि वह इन पोस्ट को और ज्यादा अश्लील बनाकर अपलोड करेंगे। नतीजा यह हुआ कि इन छात्राओं ने खुद को कमरे में बंद कर रहना शुरु कर दिया। तीन आरोपियों की करी गई पहचान
अपनी बेटियों को बचाने के लिए आगे आईं इन महिलाओं ने तीन युवकों की पहचान भी की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच युवकों में से तीन आरोपी युवक लिसाड़ीगेट की खुशहाल कालोनी निवासी हैं, जिनके नाम विनय, माही व अदनान हैं। यह लगातार उनकी बेटियों के फोटो के साथ सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर टिप्पणी कर रहे हैं। फर्जी आईडी तैयार कर की मनमानी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि इन आरोपी युवकों ने फर्जी आईडी तैयार कर रखी हैं। काफी काफी सारी फर्जी आईडी तैयार हैं, जिनके द्वारा ना केवल पोस्ट अपलोड की जाती हैं बल्कि उन पर भद्दे और अश्लील कमेंट तक कराए जाते हैं। धमकी के बाद स्कूल जाना छोड़ा
पुलिस ने इस मामले में परिजनों से बात की। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवकों की मनमानी का आलम यह है कि उन्होंने उनकी बेटियों को शिकायत करने पर जान से मारने व उठाकर ले जाने की धमकी दी है। इससे डरकर बेटियों ने स्कूल जाने से मना कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज
नामजद शिकायत आने के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने आरोपियों की तलाश में दबिश भी डाली लेकिन उससे पहले ही वह फरार हो गए। परिजनों को हिदायत दी गई है कि या तो वह आरोपियों को पुलिस को सौंप दें वरना पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए मजबूर होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *