Sorting by

×




उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने सोमवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। वह घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे डायल 112 पर सूचना मिली थी। मृतका की पहचान बुशरा बेगम (22) पत्नी मोहम्मद फरजान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बलिया जिले के अखोप गांव की रहने वाली थी।
बुशरा की शादी करीब दो साल पहले मोहम्मद फरजान से हुई थी। दंपती का आठ महीने का एक बेटा भी है। मां की मौत के बाद बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में घरेलू कलह की बात सामने आई है। हालांकि, विवाहिता ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका साफ कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी बुशरा के मायके वालों को भी दे दी गई है। उसके मायके वाले बिहार के अररिया जिले के फोरविजगंज के रहने वाले हैं। उनके आने के बाद पुलिस उनकी मौजूदगी में आगे की जानकारी जुटाएगी और कानूनी कार्रवाई करेगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम समेत अन्य जरूरी कार्रवाई भी की जा रही है। चौकी इंचार्ज विनोद सिंह का कहना है कि जांच के बाद ही विवाहिता की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *