![]()
लंदन में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि लोग अपनी ‘कर्मभूमि’ के प्रति ईमानदार रहें और खुद को मजबूत करें, ताकि वे कर्मभूमि के साथ मानवता की सेवा भी कर सकें। भागवत ने कहा कि अगर किसी के पास भारत की सेवा के लिए अतिरिक्त साधन और समय है, तो वह ब्रिटेन के प्रति वफादार रहते हुए ऐसा कर सकता है। इस बयान का समय और यह किस कार्यक्रम में दिया गया, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा- “हम अपनी कर्मभूमि के प्रति ईमानदार रह सकते हैं और खुद को मजबूत कर सकते हैं, ताकि अपनी कर्मभूमि के साथ-साथ मानवता की सेवा भी कर सकें।” यह आयोजन ‘सेलिब्रेशन ऑफ वननेस’ थीम पर हुआ था। इसे ब्रिटेन में 1966 से काम कर रहे संगठन ‘हिंदू स्वयंसेवक संघ यूके’ (HSS UK) ने आयोजित किया था। भागवत बोले- अंदर से सब एक ही हैं, 3 बातें… सब एक हैं: मोहन भागवत ने कहा कि ऊपर से दुनिया में बहुत तरह के फर्क दिखते हैं, लेकिन अंदर से सब एक ही हैं। विविधता कुदरती है, इसलिए सबका आदर होना चाहिए। लड़ाई नहीं, दोनों का फायदा: उन्होंने कहा कि समस्याओं को दुश्मनी से नहीं, बल्कि ऐसे सुलझाना चाहिए जिससे दोनों पक्षों का भला हो (विन-विन)। अगर किसी चीज की जरूरत दोनों को है, तो मिल-बांटकर इस्तेमाल करना चाहिए। प्रकृति से तालमेल: भागवत ने कहा कि इंसान कुदरत का ही एक हिस्सा है, उसे जीतने की जरूरत नहीं है। विकास ऐसा हो जिससे इंसानों की जरूरतें भी पूरी हों और पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचे। खबर अपडेट हो रही है…
Source link