Sorting by

×




बिल्हौर में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, कानपुर संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय बेदीपुर के अध्यापक राजेश कुमार कटियार और प्राथमिक विद्यालय रसलपुर की प्रधानाध्यापिका नीलम कनौजिया को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं विद्यालय प्रशासन में बेहतर योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय की साज-सज्जा, स्वच्छता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण है। सम्मान प्राप्त करने वाले राजेश कुमार कटियार और नीलम कनौजिया ने संस्था के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन देना भी है। दोनों शिक्षकों ने भविष्य में भी विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में पूरी लगन से कार्य करने का संकल्प लिया। शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को मिले सम्मान से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में उत्साह रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *