![]()
अम्बेडकरनगर में आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार स्थित मसेना मिर्जापुर चौक पर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे तीन बाइक सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। जहांगीरगंज-बसखारी मुख्य मार्ग पर शराब ठेके के पास विवाद के बाद युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक चले बवाल से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बांस के डंडे लेकर पहुंचे युवक, शुरू कर दी मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आपसी विवाद के बाद तीनों युवक हाथों में बांस के मोटे टुकड़े लेकर चौक पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मारपीट और गाली-गलौज होने लगी। अचानक हुए विवाद से बाजार में मौजूद दुकानदार और राहगीर घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। मुख्य मार्ग पर लगा जाम हंगामे के चलते जहांगीरगंज-बसखारी मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक राहगीर और वाहन चालक जाम में फंसे रहे। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस को देखकर भागे, पीछा कर पकड़े गए हंगामे की सूचना मिलते ही आलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देखकर तीनों युवक बाइक से चहोड़ा रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और तीनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के बाद बाजार में स्थिति सामान्य हो गई और शांति बहाल कर दी गई।
Source link