Sorting by

×




गाजियाबाद में हेल्थकेयर के क्षेत्र में साझेदारी के अवसर तलाशने के लिए सोलोमन आइलैंड्स का एक प्रतिनिधिमंडल यशोदा मेडिसिटी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की सीनियर लीडरशिप और अलग-अलग मेडिकल फील्ड के विशेषज्ञों से मुलाकात की। इस दौरान स्पेशलाइज्ड मेडिकल ट्रीटमेंट, मेडिकल जानकारी साझा करने और एडवांस्ड हेल्थकेयर सेवाओं की उपलब्धता बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने यशोदा मेडिसिटी के विभिन्न सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस का दौरा किया। विशेषज्ञों ने उन्हें मरीजों की देखभाल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। इन मेडिकल सेवाओं पर हुई चर्चा बैठक में दोनों पक्षों के बीच संभावित साझेदारी के प्रस्तावों पर विस्तार से बातचीत हुई। मेडिकल ऑन्कोलॉजी, गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी, हीमेटोलॉजी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी व यूरो-ऑन्कोलॉजी, रीनल ट्रांसप्लांट, मिनिमली इनवेसिव और बेरियाट्रिक सर्जरी समेत कई विषयों पर विशेषज्ञों के सेशन हुए। इसके अलावा पीडियाट्रिक सर्जरी व पीडियाट्रिक यूरोलॉजी तथा पीडियाट्रिक कार्डियो-थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी जैसे क्षेत्रों में भी संभावित सहयोग पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में ये अधिकारी शामिल सोलोमन आइलैंड्स के प्रतिनिधिमंडल में भारत में हाई कमिश्नर एंथनी मकाबो, स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा मंत्रालय में कॉर्पोरेट मामलों के उप-सचिव लेटन जैकब, नेशनल रेफरल हॉस्पिटल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. जॉर्ज विल्सन मालेफोआसी, मेडिकल स्टोर के राष्ट्रीय निदेशक सोलोमन बोसा, वेस्ली कुकुतु और दूसरे सचिव जोन्स टौंगानी सोरेह शामिल रहे। यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोड़ा ने कहा कि चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने ऐसे व्यावहारिक तरीकों पर विचार किया, जिनसे मेडिकल क्षेत्र में सहयोग और जानकारी साझा करने को आगे बढ़ाया जा सके। यशोदा के विशेषज्ञ भी रहे मौजूद चर्चा में यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों का मल्टीडिसिप्लिनरी पैनल भी शामिल रहा। इसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी के वाइस चेयरमैन डॉ. मनीष सिंघल, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के वाइस चेयरमैन एवं प्रमुख डॉ. गगन सैनी, मिनिमली इनवेसिव, रोबोटिक एवं बेरियाट्रिक सर्जरी के वाइस चेयरमैन एवं प्रमुख डॉ. पीके दीवान, पीडियाट्रिक सर्जरी एवं पीडियाट्रिक यूरोलॉजी के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं प्रमुख डॉ. मीनू बाजपेयी और ऑब्सटेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं प्रमुख डॉ. जेबी शर्मा शामिल रहे। इसके अलावा न्यूरोसर्जरी के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. राजिंदर कुमार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. राजेश उपाध्याय, प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. अमित शर्मा, गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी की सीनियर डायरेक्टर एवं प्रमुख डॉ. सतींदर कौर, डॉ. वैभव सक्सेना, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता और डॉ. अभिनव सिंह चौहान भी मौजूद रहे। यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पीएन अरोड़ा ने सोलोमन आइलैंड्स के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *