Sorting by

×




श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव नियुक्त किया है। उनके मनोनयन के बाद पैतृक जिले हरदोई समेत पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। ट्रस्ट के पूर्व महासचिव के बाद स्थायी नियुक्ति होने तक कृष्ण मोहन ट्रस्ट के संपूर्ण प्रशासनिक संचालन की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। 73 वर्षीय कृष्ण मोहन भारतीय वन सेवा (IFS) के 1978 बैच के महाराष्ट्र कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई की। नागपुर में तैनाती के दौरान उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संपर्क हुआ। वर्ष 2012 में वन सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए समर्पित कर दिया। संघ में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए कृष्ण मोहन ने संघ में हरदोई के नगर संघचालक, जिला संघचालक और अवध प्रांत के प्रांत संघचालक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वे पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संघचालक हैं। इससे पहले उन्हें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य भी मनोनीत किया जा चुका है। हरदोई के चंदपुर गांव के निवासी, दलित समाज से रखते हैं संबंध कृष्ण मोहन मूल रूप से हरदोई जिले के टोडरपुर ब्लॉक के चंदपुर गांव के निवासी हैं। वे दलित समाज से आते हैं। उनके दिवंगत पिता धर्मवीर सिंह रेलवे में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी कुसुमलता, पुत्र सौरभ, जो लखनऊ में डाक विभाग में कार्यरत हैं, और पुत्री डॉ. स्नेहा मोहन, जो नोएडा में सरकारी चिकित्सक हैं, शामिल हैं। उनके छोटे भाई डॉ. महेंद्र सिंह लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में चिकित्सक हैं। हरदोई स्थित आवास पर मनाया गया जश्न हरदोई शहर के सिनेमा रोड स्थित अशरफ टोला मोहल्ले में कृष्ण मोहन का आवास है। वर्ष 2012 से यहां उनके चालक किशन, उनकी पत्नी और किशन के साले धर्मेंद्र का परिवार मकान की देखभाल करता है। सोमवार को अंतरिम महासचिव बनाए जाने की सूचना मिलते ही आवास पर मौजूद परिजनों, शुभचिंतकों और पड़ोसियों ने केक काटकर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। व्यस्तता के बावजूद गृह जनपद से बनाए रखते हैं जुड़ाव धर्मेंद्र ने बताया कि कृष्ण मोहन संघ और ट्रस्ट की जिम्मेदारियों के चलते अधिकांश समय बाहर रहते हैं। इसके बावजूद वे समय-समय पर हरदोई आकर अपने परिचितों और शुभचिंतकों का हालचाल जरूर लेते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *