Sorting by

×




हरदोई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गर्भवती पत्नी की दवा लेने घर से निकला 22 साल का युवक लापता हो गया। अगले दिन शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे गांव के पास एक बाग में उसका शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था अमन मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। वह बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के दलेलनगर गांव का रहने वाला था। अमन गुरुवार शाम पत्नी के लिए दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बाग में पेड़ से लटका मिला शव शुक्रवार रात गांव के उत्तर दिशा में स्थित एक बाग में ग्रामीणों ने अमन का शव आम के पेड़ से लटका देखा। शव उसकी पत्नी के दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी फैलने पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। पिछले साल हुई थी शादी, पत्नी गर्भवती अमन पेशे से ड्राइवर था। उसकी शादी पिछले साल रुख्सार से हुई थी। रुख्सार इस समय गर्भवती है। अमन दो भाइयों में बड़ा था। पति की मौत के बाद गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता नोएडा में थे, खबर मिलते ही गांव पहुंचे अमन के पिता गुल मोहम्मद काम के सिलसिले में नोएडा में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने पर वह शनिवार सुबह गांव पहुंचे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *