![]()
सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शुक्रवार 4 बजे पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया। इन सभी ने सीताकुंड क्षेत्र में सड़क किनारे रह रहे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त और चोटिल व्यक्ति की मदद की थी। एक अज्ञात व्यक्ति 2019 से सड़क किनारे बहुत खराब हालत में रह रहा था। पुलिस और नागरिकों ने इंसानियत दिखाते हुए इस बेसहारा व्यक्ति का ध्यान रखा। उन्होंने उसे नहलाया, साफ कपड़े पहनाए और भोजन की व्यवस्था की। इसके बाद उसे सुलतानपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे मनोरोग विशेषज्ञ के पास भेजा गया। इस अच्छे और सराहनीय योगदान के लिए उन्हें “परमार्थ एवं मानवीय सराहनीय सम्मान” दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज सम्मानित होने वालों में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह, सीताकुंड चौकी प्रभारी सुनील कुमार और आरक्षी सुवेश यादव शामिल थे। नागरिकों में विशाल चौधरी, करतार केशव यादव (अध्यक्ष, शहीद स्मारक सेवा समिति), अंकित कुमार और पप्पू शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी के इस सेवाभाव की खूब तारीफ की। उन्होंने उनके अच्छे भविष्य की कामना की और भविष्य में भी इसी तरह ईमानदारी से जनसेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। बता दें कि वर्तमान में उक्त व्यक्ति का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी भेजा जाएगा।
Source link