![]()
कुशीनगर में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई क्षेत्रीय टीम का ऐलान गुरुवार देर शाम कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सिफारिश के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने नई टीम की सूची जारी की। नई टीम में कुशीनगर जिले को खास महत्व देते हुए पांच नेताओं को क्षेत्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पांच नेताओं को मिली जिम्मेदारी नई क्षेत्रीय टीम में कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही और पूर्व भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय को भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र निवासी, पूर्व वरिष्ठ पत्रकार और वर्तमान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। पार्टी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए दिए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा सुकरौली ब्लॉक की मोहनपुर ग्रामसभा निवासी सिद्धार्थ शंकर पांडेय को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। कुशीनगर के पांच नेताओं को क्षेत्रीय टीम में जगह मिलने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पांचों नेताओं को क्षेत्रीय टीम में जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे कुशीनगर भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर टीम भावना के साथ काम करते हुए बड़ी जीत हासिल करना पार्टी का लक्ष्य है। नई जिम्मेदारियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। सांसदों और विधायकों ने दी बधाई नई क्षेत्रीय टीम में कुशीनगर के पांच नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह, सांसद विजय दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय और रामकोला विधायक विनय गोंड ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व विधायकों, नगर पालिका अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और जिला संगठन के नेताओं ने भी नई जिम्मेदारियां मिलने पर शुभकामनाएं दीं। जिला संगठन की ओर से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला और अतुल श्रीवास्तव, जिला मंत्री विश्व रंजन आनंद, कन्हैया शर्मा, ज्ञान विक्रम सिंह, धनंजय राय, रोशनी भारती और रामक्यास सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय तथा जिला कार्यालय मंत्री सुदर्शन पाल समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
Source link