![]()
पीस पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए घोसी विधानसभा के प्रत्याशी नवल किशोर शर्मा को उत्तर प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मऊ के रहने वाले नवल किशोर शर्मा को यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने सौंपी है। नवल किशोर शर्मा को मिली इस नई जिम्मेदारी से उम्मीद है कि पार्टी का युवा संगठन प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगा। उन्हें युवाओं को संगठन से जोड़ना और पार्टी की नीतियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों तक पहुंचाना होगा। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने नवल किशोर शर्मा को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पीस पार्टी का युवा संगठन जमीनी स्तर पर ज्यादा सक्रिय होगा। लगन और मेहनत से निभाएंगे जिम्मेदारी नवल किशोर शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ना और संगठन को मजबूत करना अपनी प्राथमिकता बताया। घोसी विधानसभा के प्रत्याशी नवल किशोर शर्मा को प्रदेश युवा संगठन की कमान मिलने के बाद मऊ समेत पूर्वांचल की राजनीति में भी इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
Source link