![]()
प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित कृपालु धाम मनगढ़ में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह होगा। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की झलक पाने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। भीड़ जन्मोत्सव से एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक बनी रहती है। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिए 150 ड्यूटी प्वाइंट तय किए हैं। नगर से लेकर भक्तिधाम तक पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। एक सुपर जोन, 3 जोन और 13 सेक्टर में बांटा क्षेत्र एएसपी वृजनंदन राय के निर्देश पर सीओ कुंडा शिवनारायण वैश्य की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था की योजना तैयार की गई है। पूरे क्षेत्र को एक सुपर जोन, तीन जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया है। भक्ति मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार और मंदिर परिसर के भीतर एक-एक अस्थायी थाना बनाया जा रहा है। पुलिस-पीएसी के जवान संभालेंगे सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था में एक एएसपी, चार सीओ, 15 थाना प्रभारी, आठ इंस्पेक्टर, 163 उपनिरीक्षक, 16 महिला उपनिरीक्षक, 65 हेड कांस्टेबल, 259 पुरुष आरक्षी, 76 महिला आरक्षी, 278 रंगरूट पुरुष आरक्षी, 104 रंगरूट महिला आरक्षी और 41 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पीएसी की दो बटालियन, तीन मोबाइल क्यूआरटी और दो फायर टेंडर भी ड्यूटी पर रहेंगे। इन रास्तों से होगा वाहनों का डायवर्जन सीओ कुंडा शिवनारायण वैश्य ने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरत के अनुसार वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। मवई बाईपास, करेंटी रोड चौराहा, बेंती रोड चौराहा, मझिलगांव, तिलौरी मोड़ और मीरापुर से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। मंदिर में नहीं बनेगा जूता-चप्पल स्टैंड इस बार मंदिर परिसर और बाहर कहीं भी जूता-चप्पल स्टैंड नहीं बनाया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को अपने जूते-चप्पल की सुरक्षा खुद करनी होगी। पुलिस के मुताबिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। एक दिन पहले से जुटने लगते हैं श्रद्धालु मनगढ़ धाम में जन्माष्टमी समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जन्मोत्सव से एक दिन पहले ही भीड़ बढ़ने लगती है और आयोजन के एक दिन बाद तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को कई स्तरों में बांटा है।
Source link