Sorting by

×




चित्रकूट जिले के भरथौल गांव में जमीनी विवाद के चलते एक 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि उनके भाई, भाभी और भतीजे ने शिव प्रकाश विश्वकर्मा पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल शिव प्रकाश को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। मृतक की बेटी संगीता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार 3 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे हुई। डायल-112 की पीआरवी 5568 को सूचना मिली थी कि भरथौल गांव के शिव प्रकाश विश्वकर्मा को उनके परिवार के लोगों ने बुरी तरह पीटा है। खबर मिलते ही भरतकूप थाने से उपनिरीक्षक वीरेंद्र राम और कांस्टेबल कामता सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल शिव प्रकाश को एम्बुलेंस से शिवरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सोनेपुर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान शिव प्रकाश की मौत हो गई। मृतक की बेटी संगीता ने भरतकूप थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद के कारण उनके पिता पर परिवार के ही लोगों ने हमला किया था। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर भतीजे गुलाब, बोधीलाल और उसकी पत्नी अमृता के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 148/26 दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) और 118 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शिव प्रकाश की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया। पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस टीम जिला अस्पताल भेजी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गांव में अभी शांति बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *