Sorting by

×




बरेली कचहरी परिसर में चैंबर नंबर-26 के स्वामित्व को लेकर विवाद गहरा गया है। एक अधिवक्ता ने ब्लेड से हमला, मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे अधिवक्ता का दावा है कि शिकायतकर्ता ने खुद को घायल कर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद की मुख्य वजह चैंबर नंबर-26 का कब्जा और स्वामित्व है। एक पक्ष का कहना है कि चैंबर वर्षों पहले वैध तरीके से लिया गया था और उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। दूसरे पक्ष का दावा है कि चैंबर का कब्जा उन्हें लिखित सहमति और भुगतान के आधार पर वर्षों पहले सौंपा गया था, और तब से वे वहीं वकालत कर रहे हैं। सोमवार को इसी विवाद के चलते दोनों अधिवक्ताओं के बीच तीखी बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें पेपर कटर ब्लेड से हमला कर घायल किया गया। जबकि, दूसरे पक्ष ने कहा कि शिकायतकर्ता ने स्वयं चोटें पहुंचाईं ताकि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जा सके। घटना के बाद घायल अधिवक्ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों ने थाना कोतवाली में अलग-अलग तहरीरें दी हैं और अपने-अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, उपलब्ध दस्तावेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *