Sorting by

×



लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अजय तनेजा।

लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को 110 स्टूडेंट्स को 125 मेडल और 1246 स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी। इसमें 54 गोल्ड,37 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। समारोह में 59.20% यानी 74 छात्राओं और

.

ये जानकारी सोमवार को भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अजय तनेजा ने प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की। प्रो.अजय तनेजा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। राज्यपाल मेधावियों को मेडल देंगी। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी दीक्षांत भाषण देंगे। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी।

1246 स्टूडेंट्स को मिलेगी उपाधि

कुलपति प्रो.अजय तनेजा ने बताया कि समारोह में 246 स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी। इनमें 799 UG, 437 PG और 10 रिसर्चर को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। इनमें 495 छात्राएं एवं 751 छात्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 939 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट श्रेणी, 120 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन सहित प्रथम श्रेणी और 177 स्टूडेंट्स ने द्वितीय श्रेणी हासिल की है।

कुलपति ने बताया कि अगस्त 2013 में 16 विभाग के 400 विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय शुरू हुआ था। मौजूदा समय में 32 विभाग में 5020 स्टूडेंट्स हैं। विश्वविद्यालय ने NAAC बी प्लस प्लस ग्रेड और 2.86 सीजीपीए हासिल किया है। शिक्षकों कर्मचारियों के लिए पहली बार 1.50 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड स्थापित किया गया है।

यूनिवर्सिटी ने शुरू किय नये कोर्स

कुलपति प्रो.अजय तनेजा ने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिक रोजगार से जोड़ने के लिए इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी, माइक्रोबायोलॉजी और अवधी सहित कई नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए सहित विभिन्न तकनीकी कार्यक्रमों को एआईसीटीई सहित संबंधित नियामक संस्थाओं से स्वीकृति मिल चुकी हैं। परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाते हुए डिग्रियों को ‘नॉन-टियरेबल’ बनाया गया है और उन्हें डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराया गया है।

स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का होगा लोकार्पण

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह में बाल वाटिका, अतिथि गृह के पांच नवीनीकृत कमरे, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये दो लिफ्ट एवं तीन विशेष शौचालय, 10 अत्याधुनिक फार्मेसी प्रयोगशालाएं, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम का लोकार्पण करेंगी। शिक्षकों की लिखी 11 शैक्षणिक पुस्तकों का विमोचन भी होगा।

KGMU और भाषा विवि का ‘एक्यूटी नियोकेयर’ के साथ समझौता

स्वदेशी स्वास्थ्य तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से KGMU, अवध इन्क्यूबेशन फाउंडेशन, भाषा विश्वविद्यालय और एक्यूटी नियोकेयर ने एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का मुख्य लक्ष्य नवजात शिशुओं के लिए विकसित ‘एक्यूटी नियोनेटल मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म’ का सफल क्लीनिकल वैलिडेशन और तकनीकी मूल्यांकन होगा। KGMU अपने विशेषज्ञ चिकित्सकीय ढांचे से परीक्षण करेगा। जबकि एक्यूटी नियोकेयर तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अजय तनेजा ने इसे समाजोपयोगी अनुसंधान और स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। तीन साल का यह समझौता नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को नई तकनीक से लैस करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *