Sorting by

×


प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी (TGT-PGT) भर्ती की नई नियमावली और बीएड (B.Ed) की अनिवार्यता को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को सिविल लाइंस के धरना स्थल पर सैकड़ो प्रतियोगी छात्रों ने धरना दिया ।

.

छात्रों का कहना है कि नई नियमावली के तहत बीएड अनिवार्य किए जाने से लाखों छात्र भर्ती प्रक्रिया की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अभ्यर्थियों ने मांग पूरी न होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

2 तस्वीरें देखिए…

बुधवार को सिविल लाइंस के धरना स्थल पर सैकड़ो प्रतियोगी छात्रों ने धरना दिया ।

बुधवार को सिविल लाइंस के धरना स्थल पर सैकड़ो प्रतियोगी छात्रों ने धरना दिया ।

नई नियमावली के तहत बीएड अनिवार्य किए जाने से लाखों छात्र भर्ती प्रक्रिया की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

नई नियमावली के तहत बीएड अनिवार्य किए जाने से लाखों छात्र भर्ती प्रक्रिया की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

​10 महीने में कहां से लाएं बीएड की डिग्री

धरने पर बैठे प्रतियोगी छात्र गौरव यादव ने शासन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले अभ्यर्थी बिना बीएड के भी पीजीटी परीक्षा में शामिल होते थे। इसके अलावा टीजीटी कला वर्ग में टेक्निकल आर्ट (प्राविधिक कला) के साथ स्नातक करने वाले छात्र परीक्षा देते आए हैं। लेकिन 16 सितंबर 2025 को जारी गजट के अनुसार, बिना बीएड वाले छात्रों को आगामी 2026 की शिक्षक भर्ती से बाहर कर दिया गया है।

प्रतियोगी छात्र गौरव यादव ने शासन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले अभ्यर्थी बिना बीएड के भी पीजीटी परीक्षा में शामिल होते थे।

प्रतियोगी छात्र गौरव यादव ने शासन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले अभ्यर्थी बिना बीएड के भी पीजीटी परीक्षा में शामिल होते थे।

बीएड का कोर्स दो साल का होता है। अगर कोई प्राविधिक कला का छात्र तीन साल बीए और दो साल बीएड करे, तो उसे 5 साल चाहिए। सरकार बताए कि 10 महीने के भीतर छात्र बीएड की डिग्री कहां से लेकर आएं? अगर कहीं 10 महीने में डिग्री बिकती हो, तो हम लाकर दे दें। हमारी मांग है कि हमें पुराने पैटर्न और पुरानी नियमावली के तहत कम से कम एक आखिरी मौका दिया जाए। यदि मांग नहीं मानी गई, तो हम अनशन पर बैठेंगे।

​लखनऊ में शिक्षा मंत्री और ACS से वार्ता रही बेनतीजा

धरने में शामिल महिला अभ्यर्थी दीपा सिंह ने बताया कि छात्र 11 जून से संघर्ष कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर शिक्षा मंत्री से भी मिला। हाल ही में रविवार को अपर मुख्य सचिव (ACS) से मुलाकात की गई, लेकिन वहां से भी निराशा ही हाथ लगी।

महिला अभ्यर्थी दीपा सिंह ने बताया कि छात्र 11 जून से संघर्ष कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर शिक्षा मंत्री से भी मिला।

महिला अभ्यर्थी दीपा सिंह ने बताया कि छात्र 11 जून से संघर्ष कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर शिक्षा मंत्री से भी मिला।

अधिकारियों ने दो-टूक कह दिया कि यह नियम एनसीटीई (NCTE) की गाइडलाइंस के तहत लागू किया गया है और बिना बीएड वाले छात्रों को इस भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के इस रुख के बाद आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर आर-पार के मूड में आ गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *