Sorting by

×




अयोध्या से बीना जा रही साबरमती एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। इस पर्स में मोबाइल फोन और सात हजार रुपये नकद सहित कुल 22 हजार रुपये का सामान था। ललितपुर जीआरपी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज निवासी राजेंद्र सिंह तोमर अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ 30 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या से बीना की यात्रा कर रहे थे। दंपति कोच संख्या ए/2 की बर्थ नंबर 28 पर सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान राजेंद्र सिंह की पत्नी राजकुमारी ऊपरी बर्थ पर सो रही थीं। उन्होंने अपना हरा लेदर का लेडीज पर्स तकिए के पास रखा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर पर्स चुरा लिया। ट्रेन के ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले दंपति ने देखा कि तकिए के पास रखा पर्स गायब है। आसपास तलाश करने के बाद भी पर्स का कोई पता नहीं चला। पर्स में एमआई कंपनी का मोबाइल फोन, जियो सिम और सात हजार रुपये नकद रखे हुए थे। राजकुमारी के अनुसार, चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत लगभग 22 हजार रुपये है। घटना के बाद उन्होंने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी पुलिस ने शिकायत के आधार पर शून्य एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार यादव को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *