Sorting by

×




पीलीभीत शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में दो चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक एक रिश्तेदारी में दावत खाने जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गुटैया पिपरा निवासी शिवकुमार (20 वर्ष) पुत्र लालाराम और शिवम कुमार (21 वर्ष) पुत्र होरीलाल के रूप में हुई है। वे सोमवार रात करीब 8:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया अग्ररु में एक रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के सामने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *