Sorting by

×




संभल में खराब रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव और पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ‘हाय-हाय’ के नारे लगाते हुए तत्काल रास्ते के निर्माण की मांग की। यह मामला संभल तहसील के असमोली ब्लॉक क्षेत्र के मतावली पट्टी जग्गू परशुराम नयागांव का है। रविवार सुबह करीब 09:30 बजे गांव को आने वाले मुख्य रास्ते पर गंदगी और बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने मौजूदा सपा विधायक पिंकी यादव से लेकर पूर्व में रहे जनप्रतिनिधियों तक पर गांव के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन में मोहम्मद आलम, नावेद आलम, कल्लू सिंह, मुनसाद हुसैन, तैय्यब हुसैन, याकूब हुसैन, रफीक हुसैन, राशिद हुसैन, मोहम्मद रफी, नन्हे सिंह, साबिर अली, मेंहदी हसन, मुक्करम अली, राजबाबू, मुंशरीफ अली, जाबिर अली, शाहरुख खान, रविंद्र शर्मा, श्याम शर्मा, जयपाल प्रजापति और रिजवान सलमानी सहित कई ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीण कल्लू सिंह ने बताया कि वे 52-53 साल से इस खराब रास्ते से गुजर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक, सांसद, एमएलए और जिला पंचायत सदस्य सभी वोट मांगने आते हैं, लेकिन बाद में कोई सुनवाई नहीं करता। उन्होंने मौजूदा जिला पंचायत सदस्य अफजल हुसैन, विधायक पिंकी यादव, पूर्व विधायक मेजर जेपी सिंह और सांसद सत्यपाल सिंह सैनी का नाम लेते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। देवराज प्रजापति ने बताया कि रास्ते की खराब हालत के कारण रिश्तेदारों को आने में दिक्कत होती है। बच्चे स्कूल जाते समय गिर जाते हैं और कपड़े खराब होने के बाद स्कूल छोड़ देते हैं। सुनील ने कहा कि गांव के सभी रास्ते कच्चे हैं और यह मुख्य रास्ता भी बदहाल है, जिससे गांव और बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *