Sorting by

×




बलिया में बाढ़ और कटान से प्रभावित लोगों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और गलाफरपुर के बाढ़ राहत शिविर में पहुंचकर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री का बलिया दौरा करीब 50 मिनट का रहेगा। मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:25 बजे मझौली तप्पा हवेली, देवरिया के हेलीपैड से रवाना होंगे। इसके बाद बलिया के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए दोपहर 12:55 बजे गलाफरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार से 1:00 बजे रवाना होकर 1:05 बजे गलाफरपुर के बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे। यहां करीब 30 मिनट तक रहकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके बाद 1:45 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। 12:25 बजे देवरिया से उड़ान, 12:55 बजे बलिया पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:25 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से मझौली तप्पा हवेली देवरिया के हेलीपैड से उड़ान भरेंगे। बलिया पहुंचने से पहले वे बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर 12:55 बजे मुख्यमंत्री गलाफरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार द्वारा 1:00 बजे राहत शिविर के लिए रवाना होंगे और पांच मिनट बाद 1:05 बजे शिविर पहुंचेंगे। राहत शिविर में 30 मिनट तक बांटेंगे सामग्री गलाफरपुर के बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 से 1:35 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। बाढ़ और कटान की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के दौरे को राहत एवं बचाव व्यवस्था की समीक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहत सामग्री वितरण के बाद मुख्यमंत्री 1:35 बजे कार से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 1:40 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद 1:45 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। डीएम-एसपी ने संभाली कमान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं। हेलीपैड से लेकर राहत शिविर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बांसडीह विधायक केतकी सिंह अस्वस्थ होने के बावजूद पिछले तीन दिनों से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय हैं। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *