Sorting by

×




गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच की चरम सीमा तक पहुंचा। निर्धारित 20-20 ओवर में दोनों टीमों ने 200-200 रन बनाए, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। इसमें जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने 22 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटीबी ने 19.5 ओवर में 200 रन बनाए। हिमांशु ने 44, दिव्य ने 42 और अभिजीत ने 40 रन की अहम पारियां खेलीं। जवाब में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने अजय (48), आयुष (47) और कुश (38) की बदौलत 20 ओवर में 200 रन बनाकर मैच बराबर कर दिया। जीटीबी की ओर से श्रेष्ठ ने चार विकेट झटके। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 21 रन बनाए। जवाब में जीटीबी की ओर से अभिजीत ने 13 और दिव्य ने 9 रन बनाकर टीम को 22 रन तक पहुंचाया और रोमांचक जीत दिलाई। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सीनियर वर्ग का फाइनल बुधवार को खेला जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि विवेक कोहली विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *