Sorting by

×




जौनपुर जिले में रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। अपने भाइयों के घर राखी बांधने जा रही महिलाओं की रोडवेज बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखी जा रही है। जिले में कुल 89 नगर निगम और 17 अनुबंधित बसें सेवा दे रही हैं। जौनपुर रोडवेज डिपो से महिलाएं वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, भदोही सहित अन्य गंतव्यों के लिए यात्रा कर रही हैं। यह निशुल्क यात्रा सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को मुफ्त यात्रा के बारे में पहले से जानकारी दी जा रही है ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। जौनपुर परिवहन निगम की एआरएम स्नेहलता ने बताया कि वे महिलाओं को निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस वर्ष महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले एक पुरुष साथी को भी मुफ्त यात्रा की अनुमति दी गई है। एआरएम स्नेहलता ने चेतावनी दी कि यदि कोई ड्राइवर या कंडक्टर किसी महिला यात्री से टिकट का पैसा लेता है तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुबह से ही अधिकारी रोडवेज डिपो पर मौजूद रहकर बसों को विभिन्न स्थानों के लिए रवाना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के निर्देशों पर रक्षाबंधन पर्व के लिए यह विशेष योजना बनाई गई है। इसके तहत परिवहन निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में ही मान्य होगी। जौनपुर डिपो के पास लगभग 106 बसें हैं, जिनमें से प्रतिदिन 60 बसें संचालित होती हैं। रोडवेज में चालकों की कमी के बावजूद, कुल 146 चालक और 160 परिचालक यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इन सभी बसों का संचालन कर रहे हैं। रक्षाबंधन के मद्देनजर शुक्रवार सुबह से ही बसों और रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। अधिकांश बसें अपनी पूरी क्षमता से संचालित हो रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *