Sorting by

×




बलिया में चार दिनों से बादलों की आवाजाही के बाद सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम करीब सात बजे जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। लगभग 20 मिनट तक हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। जिला मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश देखने को मिली। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों और आम लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बारिश के दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्ग भीगते हुए मौसम का आनंद लेते नजर आए। कई लोगों ने इसे लंबे समय बाद मिली राहत भरी बारिश बताया। हालांकि, कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने जताई खुशी स्थानीय निवासी जीऊत यादव ने कहा कि लोग लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। भीषण गर्मी से आमजन और किसान दोनों परेशान थे, अब बारिश से राहत मिली है। बहेरी निवासी राजू मिस्त्री ने बताया कि बारिश शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। वहीं रणजीत ने कहा कि दिनभर की गर्मी और उमस के बाद बारिश से ठंडक महसूस हुई और लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *