![]()
गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर और पादरी बाजार से जुड़े कई फीडरों की बिजली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बंद रखी जाएगी। बिजली कटौती का असर राप्ती नगर उपकेंद्र के 11केवी पत्रकारपुरम और दूरदर्शन फीडर पर भी पड़ेगा। वहीं, पादरी बाजार उपकेंद्र के 11केवी पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर, न्यू फीडर और जंगल धूसड़ फीडर से जुड़े इलाकों में भी 4 घंटे तक आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें। काम पूरा होते ही निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
Source link