Sorting by

×




मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में छह संपर्क मार्गों के नवनिर्माण को मंजूरी मिल गई है। विधायक रामचंद्र यादव के प्रस्ताव पर स्वीकृत इन मार्गों के निर्माण पर करीब 9.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गुरुवार को विधायक ने बताया कि सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा तथा गांवों के विकास को भी गति मिलेगी। स्वीकृत कार्यों में दनियालपुर से भिटौरा संपर्क मार्ग का 1.20 किलोमीटर नवनिर्माण 125.02 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय दलसराय से मोइनुद्दीनपुर संपर्क मार्ग के एक किलोमीटर निर्माण पर 90.67 लाख रुपये खर्च होंगे। वैहारी से मुराई का पुरवा, खरगी का पुरवा होते हुए मंझन पुरिया संपर्क मार्ग के 1.90 किलोमीटर निर्माण के लिए 193.91 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं सिपहिया कोटवा मार्ग से नयापुरवा संपर्क मार्ग के 1.20 किलोमीटर हिस्से का निर्माण 121.80 लाख रुपये की लागत से होगा। रामपुर में हिम्मतगिरी बाबा के स्थान से कस्तूरबा बालिका विद्यालय के आवासीय भवन होते हुए बंधवा संपर्क मार्ग का 3.50 किलोमीटर निर्माण 297.60 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा मियां का पुरवा-धमौरा मार्ग, नागबाबा मंदिर से माकनगंज होते हुए नंदूमिश्र का पुरवा संपर्क मार्ग के 1.60 किलोमीटर नवनिर्माण के लिए 168.48 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। विधायक रामचंद्र यादव ने संपर्क मार्गों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। मजबूत सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में राहत मिलेगी। किसानों को अपनी उपज क्रय केंद्रों तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *