Sorting by

×




महराजगंज में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोल्हुई थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह पिपरा चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप से करीब 10 लाख रुपए कीमत का कॉस्मेटिक्स बरामद किया। वाहन में ‘फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली’ क्रीम के 6,984 पीस छिपाकर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो अंतरप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी चंद्रेश सिंह और गजरहा निवासी रोहन साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप को भी जब्त कर लिया है। फरेंदा की सीओ दीपशिखा वर्मा के अनुसार, पुलिस टीम 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे पिपरा चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी में पिकअप से 97 गत्ते बरामद हुए। 97 गत्तों में मिले 6,984 क्रीम के पीस पुलिस के मुताबिक, बरामद 97 गत्तों में ‘फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली’ क्रीम के कुल 6,984 पीस थे। प्रत्येक गत्ते में 72 पीस रखे गए थे। पुलिस ने बरामद कॉस्मेटिक्स की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी है। पूछताछ में सामने आया कि नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र का फायदा उठाकर कॉस्मेटिक्स को बिना वैध दस्तावेज और सीमा शुल्क चुकाए अवैध तरीके से पार कराने की तैयारी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। कस्टम अधिनियम के तहत जब्त हुआ माल सीओ दीपशिखा वर्मा ने बताया कि बरामद माल और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप को कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत जब्त किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई के लिए मामला कस्टम कार्यालय, नौतनवा को सौंपा जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य बड़े आरोपियों की तलाश और नेटवर्क की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *