![]()
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 45 वर्षीय मजदूर की चोरी का आरोप लगाकर ईंट-भट्ठा मालिक और उसके तीन साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया, जिसकी पुष्टि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। वारदात के 5 दिन बाद घटना से जुड़ा वीडियो और फुटेज भी सामने आए जो किसी मजदूर ने पीछे से बनाया था। बुधवार की आधी रात पुलिस ने आरोपियों में शामिल अजय सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह निवासी शिवदासा और विशाल सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम गरथौली, थाना चौबेपुर, कमिश्नरेट वाराणसी को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज जेल भेजा जाएगा।
ससुराल में रहकर करता था मजदूरी मृतक की पहचान चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के धरायन गांव निवासी राम जन्म वनवासी (45 वर्ष) पुत्र राधेश्याम बनवासी के रूप में हुई है। राम जन्म पिछले कुछ समय से गोसाईपुर के बड़कीबारी गांव स्थित अपने ससुराल में अपने ससुर कमला वनवासी के साथ रह रहा था। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए स्थानीय ईंट-भट्ठे पर ही मजदूरी का काम करता था। लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा
मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वारदात लगभग पांच से छह दिन पहले अंजाम दी गई थी। ईंट-भट्ठा मालिक और उसके तीन सहयोगियों ने राम जन्म पर चोरी का झूठा आरोप मढ़ा। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार के बावजूद आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और वे तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। लावारिस हालत में मिला था शव, परिजनों ने की शिनाख्त घटना के बाद राम जन्म का शव गोसाईपुर इलाके में लावारिस हालत में बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुरुआती जांच में पुलिस को शव की शिनाख्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सोशल मीडिया और आस-पास के थानों में सूचना के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक की पहचान राम जन्म वनवासी के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि के बाद पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Source link