Sorting by

×




यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को रेगुलर चलाने का फैसला किया है। अब 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन रेगुलर ट्रेन नंबर 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत वीकली एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। गोरखपुर से इस ट्रेन का नियमित संचालन 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को होगा, जबकि बांद्रा टर्मिनस से यह ट्रेन 29 अगस्त 2026 से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इससे गोरखपुर और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नियमित रेल सेवा का लाभ मिलेगा। गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी ट्रेन ट्रेन संख्या 15085 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन खलीलाबाद से 8:29 बजे, बस्ती से 8:57 बजे और गोंडा से 10:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन बादशाह नगर से दोपहर 1:13 बजे, ऐशबाग से 2:05 बजे और कानपुर सेंट्रल से 3:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन टूंडला से शाम 7:15 बजे, आगरा फोर्ट से 8 बजे, बयाना से रात 10:10 बजे और गंगापुर सिटी से 11:05 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन इन स्टेशनों से होकर पहुंचेगी बांद्रा दूसरे दिन ट्रेन कोटा से रात 1:05 बजे, भवानी मंडी से 2:10 बजे, शामगढ़ से 2:30 बजे और रतलाम से सुबह 5 बजे रवाना होगी। इसके बाद वडोदरा से सुबह 8:55 बजे, सूरत से 11:57 बजे, वलसाड से दोपहर 1:09 बजे, वापी से 1:32 बजे और पालघर से 3:20 बजे ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन बोरीवली से शाम 4:48 बजे छूटकर शाम 5:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बांद्रा टर्मिनस से रात 9:45 बजे चलेगी वापसी ट्रेन वापसी में ट्रेन संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रात 9:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। ट्रेन बोरीवली से 10:13 बजे, पालघर से 10:56 बजे और वापी से रात 11:49 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन वलसाड से रात 12:22 बजे, सूरत से 1:31 बजे, वडोदरा से 3:12 बजे, रतलाम से सुबह 6:50 बजे, शामगढ़ से 8:30 बजे और भवानी मंडी से 8:55 बजे ट्रेन रवाना होगी। इसके बाद कोटा से सुबह 10:25 बजे, गंगापुर सिटी से 12:40 बजे, बयाना से दोपहर 2 बजे, आगरा फोर्ट से 4:25 बजे, टूंडला से 5:25 बजे और कानपुर सेंट्रल से रात 10:45 बजे ट्रेन चलेगी। तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी वापसी यात्रा में ट्रेन तीसरे दिन ऐशबाग से रात 12:58 बजे, बादशाह नगर से 1:21 बजे, गोंडा से 3:40 बजे, बस्ती से 4:53 बजे और खलीलाबाद से 5:16 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 22 कोच की होगी अमृत भारत एक्सप्रेस इस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच, शयनयान श्रेणी के 8 कोच, 1 पैंट्री कार और 2 एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे। नई नियमित सेवा शुरू होने से गोरखपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को हर सप्ताह एक अतिरिक्त नियमित विकल्प मिलेगा। खासकर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और आसपास के क्षेत्रों से मुंबई जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से सुविधा मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *