Sorting by

×




सोनभद्र के रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। इस दौरान प्रत्येक महिला अपने साथ एक सहयात्री को भी बिना किराया दिए यात्रा करा सकेगी। यह सुविधा आज रात 12 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इससे सोनभद्र समेत पूरे प्रदेश में मायके जाने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा। महिला के साथ एक सहयात्री को भी नहीं देना होगा किराया रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाती हैं। कई महिलाओं को इस दौरान एक से अधिक स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे यात्रा का खर्च बढ़ जाता है। सरकार की इस पहल से महिलाओं के साथ उनके एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
सोनभद्र और विंध्यनगर डिपो की 139 बसें रहेंगी उपलब्ध सोनभद्र डिपो के सहायक प्रबंधक नंदलाल वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर डिपो में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोनभद्र डिपो की 80 और विंध्यनगर डिपो की 59 बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। चालकों और परिचालकों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कुछ बसों को रिजर्व भी रखा जाएगा। गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ समेत कई रूटों पर बसें नंदलाल वर्मा के अनुसार, सोनभद्र डिपो से गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज और मिर्जापुर के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा रेणुकूट, ओबरा, शक्तिनगर और विंध्यनगर समेत स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बसों का संचालन किया जाता है। महिलाओं ने सरकार के फैसले का किया स्वागत सरकार के इस फैसले पर महिलाओं ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि रक्षाबंधन पर भाइयों से मिलने के अलावा कई बार अन्य रिश्तेदारों के यहां भी जाना पड़ता है, जिससे यात्रा का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें अतिरिक्त राहत मिलेगी। महिलाओं ने इस सुविधा के लिए सरकार का आभार जताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *