![]()
हरदोई में भाजपा नेता और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने बुधवार 26 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे अपने आवास पर मीडिया से बात की। उन्होंने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की व्यवस्था यानी ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से जनता पर असर पड़ता है और चुनावी प्रक्रिया को सीमित व व्यवस्थित किया जाना चाहिए। पहले एक साथ होते थे लोकसभा-विधानसभा चुनाव नरेश अग्रवाल ने कहा कि पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन अलग-अलग समय पर विधानसभाएं भंग होने के कारण दोनों चुनावों के बीच अंतर बढ़ता चला गया। उन्होंने कहा कि यदि पांच साल तक लगातार किसी न किसी चुनाव की प्रक्रिया चलती रहेगी, तो इससे जनता प्रभावित होगी। इसलिए चुनावी व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जरूरत है। महंगाई पर बोले- पर्याप्त स्टॉक बाजार में उतारा जाए महंगाई के मुद्दे पर अग्रवाल ने कहा कि सरकार के पास जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। यदि करीब छह महीने का स्टॉक उपलब्ध है तो उसे अभी से बाजार में उतारना चाहिए, ताकि मांग बढ़ने पर कीमतों में अचानक उछाल न आए। उन्होंने खास तौर पर चीनी और सब्जियों के बढ़ते दामों पर चिंता जताई। उनका कहना था कि बाजार में पर्याप्त सामान पहुंचने से उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। कानून व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार की तारीफ नरेश अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को देश में नंबर एक बताया। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया और कोई यह नहीं कह सकता कि उन्होंने किसी गुंडे को बढ़ावा दिया। योगी सरकार के काम गिनाए अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महिलाओं के लिए बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा, छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती और युवाओं को 25 लाख टैबलेट देने की पहल पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं से महिलाओं और युवाओं को लाभ मिल रहा है। युवाओं से ‘नाइंसाफी’ शब्द हटाने की अपील भाजपा नेता ने हरदोई के युवाओं से अपनी डिक्शनरी से ‘नाइंसाफी’ शब्द हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर लोग सीधे उनसे या नितिन से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने हरदोई विधानसभा क्षेत्र के लोगों से नितिन को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की।
Source link