Sorting by

×




रामपुर में नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से मुर्गे लादकर दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कैंटर मगरमऊ पुल के पास हाईवे किनारे खड़े खराब डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक समेत तीन लोग लोहे की बॉडी के बीच फंस गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना हादसे के बाद कैंटर में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही शहजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस की टीम को बुलाया गया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कैंटर की बॉडी बुरी तरह पिचक जाने के कारण तीनों घायलों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। फायर कर्मियों ने कटर की मदद से कैंटर की लोहे की बॉडी को काटना शुरू किया।
दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को निकाला करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर कर्मियों ने सावधानी और सूझबूझ के साथ एक-एक कर तीनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान कैंटर चालक सतीश निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा, टुनटुन और अक्लूराम निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से रामपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस, शहजादनगर पुलिस और एनएचएआई की टीम ने समन्वय के साथ काम किया। समय रहते रेस्क्यू शुरू होने से तीनों की जान बचाई जा सकी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *