Sorting by

×




हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने के कारण दिल्ली की एक निजी कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय अमित शर्मा की मौत हो गई। हादसा 22 अगस्त की रात हुआ था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन खड़ा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार अमित शर्मा एटा के श्यामनगर के रहने वाले थे और दिल्ली की एक निजी कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 22 अगस्त को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर एटा लौट रहे थे। बताया गया कि ग्राम टोली को पार करने के बाद वह हाईवे पर पहुंचे, जहां एक ट्रक सड़क पर खड़ा हुआ था। ट्रक में नहीं थी सुरक्षा व्यवस्था
परिजनों का आरोप है कि हाईवे पर खड़े ट्रक में ब्रेक लाइट और इंडिकेटर नहीं थे। इसके अलावा ट्रक के आसपास किसी तरह का संकेतक, रिफ्लेक्टर या सुरक्षा घेरा भी नहीं लगाया गया था। रात के समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण ट्रक दूर से दिखाई नहीं दिया और अमित की बाइक सीधे उसके पिछले हिस्से से जा टकराई। गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना रात करीब 1:15 बजे परिजनों को दी गई। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अमित का शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता प्रमेश चंद्र शर्मा ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन खड़ा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर ट्रक चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *