Sorting by

×




गोरखपुर में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने शहर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक सड़क के दोनों किनारों पर लगे ठेले, खोमचे और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने कई दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की। नारियल और फल और खाने के ठेलों पर कार्रवाई नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगाए गए नारियल के ठेले, फल विक्रेताओं और खाने-पीने की दुकानों को हटाया। सड़क की जगह घेरकर कारोबार कर रहे दुकानदारों को मौके पर ही चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण करने पर अधिक जुर्माना लगाया जाएगा और सामान भी जब्त किया जा सकता है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को समझाया कि सड़क और फुटपाथ आम लोगों के आवागमन के लिए हैं। इन जगहों पर ठेले और दुकानें लगाने से सड़क संकरी हो जाती है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। जाम की समस्या से निजात दिलाने की कोशिश शहर में कई प्रमुख सड़कों पर सड़क किनारे ठेले और अस्थायी दुकानें लगने की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए नगर निगम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई नगर निगम की टीम की ओर से यह अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अभियान के बाद दोबारा सड़क पर ठेला या दुकान लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दैनिक भास्कर से बातचीत में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम लगातार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक सड़क के दोनों किनारों पर लगे ठेले और खोमचे हटाकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *