![]()
, आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर महिला से लाखों रुपये की ठगी और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बीमारी ठीक कराने गई थी तांत्रिक के पास
पीड़िता शमसाबाद क्षेत्र की निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 9 महीने से बीमार चल रही थी। परिचित के कहने पर वह तंत्र-मंत्र से इलाज का दावा करने वाले तांत्रिक विनोद कुमार निवासी मलहेला, थाना डौकी, फतेहाबाद के पास गई। आरोप है कि तांत्रिक विनोद ने महिला को अपने तंत्र जाल में फंसाकर मानसिक रूप से प्रभाव में ले लिया। इसके बाद झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 6.50 लाख नकद और जेवर हड़पे
महिला ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के जरिए तांत्रिक और उसके साथियों ने 6.50 लाख रुपये नकद, फोन-पे से कुछ रकम और आभूषण हड़प लिए। नकदी उसके पति ने मैक्स वाहन खरीदने के लिए रखी थी। आरोप है कि कुछ आभूषण तांत्रिक ने शमसाबाद के दुकानदार प्रवेश जैन के पास गिरवी रखवा दिए और कुछ अपने पास रख लिए। इस साजिश में तांत्रिक की पत्नी, बंटू, बहादुर, मलखान और अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं।
धमकी देकर बोला- पुलिस में गई तो अंजाम बुरा होगा
महिला ने जब आपबीती पति को बताई तो पति ने आरोपित से पैसे और जेवर वापस मांगे। आरोप है कि तांत्रिक ने जान से मारने और पुलिस में जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुरेन्द्र राव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तांत्रिक सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Source link