![]()
बदायूं में शनिवार रात दो बाइकों की टक्कर में 22 वर्षीय युवक यश गुप्ता की मौत हो गई। इस हादसे में उनके चाचा विपिन गुप्ता (28) घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर खरखोली गांव के पास हुआ। यश गुप्ता अपने चाचा विपिन गुप्ता के साथ सखानू से किसी काम से जा रहे थे। वे खरखोली गांव के पास कांवड़ यात्रा देखने के लिए रुके थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यश गुप्ता और विपिन गुप्ता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने यश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। उनके चाचा विपिन गुप्ता का इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार तीनों घायल भी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन कुछ देर बाद वहां से चले गए। पुलिस उनकी पहचान और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। यश अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे।
Source link