Sorting by

×




गोरखपुर के खोराबार इलाके सिक्टौर में पासी टोला में एक युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह 35 वर्षीय युवक का खून से सना शव उसके घर की छत पर मिला। युवक के सिर में रॉड से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रदीप पासवान के रूप में हुई है। 5 साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई, उसने दूसरी शादी कर ली थी। घर पर प्रदीप अकेले रहता था। सूचना मिलने पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचकर एसपी सिटी निमिष पाटील ने जांच पड़ताल की। पांच साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई
प्रदीप पासवान मजदूरी करता था और बाहर रहकर कमाता था। करीब दो साल बाहर रहने के बाद वह लगभग डेढ़ माह पहले ही गांव लौटा था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रदीप की पत्नी संजूमा देवी करीब पांच साल पहले उसे छोड़कर दूसरी शादी कर चुकी है। प्रदीप के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा प्रयास करीब 10 वर्ष का है और दिल्ली में अपनी बुआ के साथ रहता है। बेटी करिश्मा करीब सात वर्ष की है और वह अपनी मां के साथ रहती है। घर में नहीं था कोई, आर्थिक स्थिति थी खराब
घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह आसपास के लोगों के घर खाना खा लेता था। उसके घर में उसके पट्टीदार भूसा रखते थे। मृतक का बड़ा भाई संजय पासवान पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में मजदूरी करता है। वह कभी-कभी गांव सिक्टौर आता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। रॉड से हमला किए जाने की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप के सिर पर रॉड जैसी किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। सिर खून से लथपथ था और गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह और चोटों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। मृतक के पक्के मकान के एक कमरे में भूसा रखा हुआ था। भूसा खून से सना मिला। उसके पास मृतक के कपड़े भी पड़े थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक पर कमरे में ही हमला किया गया और बाद में शव को छत पर ले जाया गया। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच औरपोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *