![]()
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के पास श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाने को लेकर तीन लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों आपस में मारपीट पर आमादा हो गए। मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच हुए विवाद से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहां खड़े पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया था।
थाने पहुंचकर की उठक-बैठक थाने पहुंचने के बाद तीनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कान पकड़कर उठक-बैठक की। उन्होंने पुलिस के सामने कहा कि वे भविष्य में मंदिर के बाहर लड़ाई-झगड़ा नहीं करेंगे और काशी की सभ्यता को बदनाम करने वाला कोई काम नहीं करेंगे। पुलिस के मुताबिक, तीनों को समझाया गया कि मंदिर और उसके आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। यहां किसी भी तरह का विवाद या मारपीट होने से कानून-व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है। तीनों आरोपियों का शांति भंग में चालान चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने कहा – अजय दूबे (58), निवासी छित्तपुर, सिगरा; हरिओम पांडेय (19), निवासी ब्रह्मनाल और राजेश पांडेय, निवासी ब्रह्मनाल को हिरासत में लिया। तीनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।
Source link