![]()
मथुरा वृंदावन में ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में असफल नजर आ रही है। वह अब ट्रैफिक व्यवस्था मैनेज करने के लिए यहां सुआ लेकर चल रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक बाइक को सुए मारकर पंचर कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि 3 बार सुआ मारा। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रमण रेती चौकी के सामने का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक सवार 3 लोगों को बाइक पर बिठाकर ले जाता है। इसी दौरान जब वह रमण रेती पुलिस चौकी के सामने पहुंचता है। तभी एक पुलिस कर्मी उसे रोकता है और उसके आगे पीछे के टायर में सुआ मारना शुरू कर देता है। पुलिस कर्मी बाइक पर एक बार नहीं बल्कि 3 बार सुआ से बार करता है। इस दौरान बाइक चला रहा युवक उसे छोड़ने की गुहार लगाता है लेकिन पुलिस कर्मी उसकी एक नहीं सुनता। सोशल मीडिया पर इस कार्यवाही पर उठ रहे सवाल ट्रैफिक मैनेज करने के नाम पर जिस तरह का व्यवहार पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। X पर की गई एक पोस्ट में लिखा गया कि यू पी पुलिस ने नई टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर कार्यवाही हेतु एक नुकीला यंत्र तैयार किया है। ये छोटा सा नुकीला यंत्र पुलिस कर्मी अपनी मनमर्जी अनुसार जितनी बार चाहे उतनी बार बाइक के टायर पर मारकर उसे छलनी कर सकता है। मथुरा के वृंदावन में पुलिस इसका परीक्षण कर रही है।
Source link