Sorting by

×


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाना तुष्टिकरण है। उन्होंने कहा कि देश की जनता एकजुट हो। इस देश में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। आजादी के 80 साल बाद, 1937 में जो कांग्रेस ने फैसला लिया था। उसे मोदी ने सुधारा है। उसका विरोध देश की जनता नहीं सहेगी। कांग्रेस के फैसले का भाजपा कड़ी निंदा करती है।

नितिन नबीन ने कहा- कांग्रेस अब नई मुस्लिम लीग बन गई

शाह से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम् की सिर्फ पहले दो पैरा गाने के फैसले पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है और कहा कि कांग्रेस अब नई मुस्लिम लीग बन गई है।

दरअसल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बुधवार को कहा था कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सिर्फ पहले दो अंतरे गाए जाएंगे। नबीन ने कहा कि यह फैसला उन शहीदों का अपमान है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान इस गीत को अपने मन में रखकर देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम के पूरे संस्करण को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया।

29 जुलाई को नया कानून बना, वंदे मातरम के अपमान पर 3 साल सजा

वंदे मातरम को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदे मातरम को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है।

जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा का आरोप- सोनिया ने वंदेमातरम् रोकने की कोशिश की: कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं

भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदेमातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *