Sorting by

×




सहारनपुर में बुधवार शाम गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी जंगल और कीचड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक जिंदा बछड़ा, तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची थी पुलिस सीओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक, बुधवार को फतेहपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मुजफ्फराबाद से खुजनावर की ओर गश्त कर रहे थे। खुजनावर पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि खुजनावर-मुजफ्फरपुर रोड पर मुर्गी फार्म जाने वाले खड़ंजे के पास दो लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दोनों संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। दिलबहार के पैर में लगी गोली पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के फरकपुर नवादा निवासी दिलबहार उर्फ दिल्लू पुत्र उमरदीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा। मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी जंगल और कीचड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में आसपास के इलाके में कॉम्बिंग कर रही है। तमंचा, कारतूस और बछड़ा बरामद पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला है। इसके अलावा एक जिंदा बछड़ा, छुरा और कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। ये सामान सफेद प्लास्टिक के कट्टे में रखा था। पुलिस ने मौके से हरियाणा नंबर की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है। फरार साथी की तलाश के साथ ही मुठभेड़ से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *