Sorting by

×




बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह के निधन के बाद सोमवार को आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पहुंचे। सोमवार दोपहर 3 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री भूपेंद्र चौधरी बिठूर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने काकादेव स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पाण्डेय के परिवार में उनकी भाभी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। बिठूर स्थित स्टेडियम में सोमवार सुबह से ही स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य जनपदों से भी लोग नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे। इसके बाद लगातार विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। सांसद रमेश अवस्थी भी दोपहर 3 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। काकादेव स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पाण्डेय के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शाम 4:30 बजे पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में रहने के दौरान पीडीए की बात नहीं करती थी, लेकिन सत्ता से बाहर होने के बाद उसे पीडीए की याद आने लगी। उन्होंने कहा कि सपा का एजेंडा हमेशा समाज को जाति के नाम पर बांटकर देश को कमजोर करना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को लेकर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी और पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक परिवार की तरह है। यहां मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हो सकते। यदि कानपुर में संगठन को लेकर कोई शिकायत है तो उस पर पार्टी संगठन नजर रखे हुए है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस हमेशा भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाती रही हैं। ये लोग नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में एसआईटी गठित की है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *