![]()
कानपुर में लीकेज एलपीजी सिलेंडर बदलने को लेकर गैस एजेंसी के बाहर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी। इस दौरान लात-चप्पल चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित भगवत गैस एजेंसी का है। ग्राहक ने एक दिन पहले ही गैस सिलेंडर खरीदा था। घर ले जाने के बाद सिलेंडर में लीकेज होने की जानकारी हुई। इसके बाद ग्राहक सिलेंडर बदलवाने के लिए गैस एजेंसी पहुंचा। आरोप है कि सिलेंडर बदलने के लिए एजेंसी कर्मचारियों ने मना कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। एक-दूसरे पर लात-चप्पल से किया हमला कुछ ही देर में बहस ने विवाद का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्राहक और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर लात-चप्पल से हमला कर दिया। एजेंसी में मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। नजीराबाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद नजीराबाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों को भी थाने लाया गया। एसएसआई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
Source link