Sorting by

×




कानपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रविवार को प्रमिला सभागार में हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी में फैशन शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान और विशिष्ट अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। फैशन शो में मॉडलों ने हैंडलूम, खादी और सिल्क के आकर्षक वस्त्रों को पहनकर कैटवॉक किया।

शाम 7 बजे मंत्री राकेश सचान और महापौर प्रमिला पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान मंत्री राकेश सचान ने कहा कि फैशन शो के जरिए यह संदेश देने का प्रयास है कि मांगलिक कार्यक्रमों में पूरी तरह हथकरघा और खादी के वस्त्रों का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से त्योहारों और विशेष अवसरों पर हथकरघा व खादी के कपड़े खरीदने की अपील की, ताकि बुनकरों के घर सीधे आमदनी पहुंच सके। देखिए तस्वीरें… बुनकरों की सबसे बड़ी समस्या बाजार की है- राकेश सचान उन्होंने कहा कि सरकार बुनकरों को हथकरघा उपलब्ध कराने, बिजली में छूट देने के साथ ब्रांडिंग और मार्केटिंग में भी मदद कर रही है। बुनकरों की सबसे बड़ी समस्या बाजार की है। इसी को देखते हुए सरकारी खरीद में हथकरघा उत्पादों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेडशीट और बैंडेज जैसी वस्तुओं की खरीद अगर हथकरघा बुनकरों से हो, तो इससे भी उनकी आय कई गुना बढ़ सकती है। मांग बढ़ने पर उत्पादन बढ़ेगा मंत्री सचान ने कहा कि सरकारी खरीद में बुनकरों के उत्पादों को बाजार मिलने से मांग बढ़ेगी। मांग बढ़ने पर उत्पादन बढ़ेगा और इससे अधिक युवा हथकरघा उद्योग से जुड़ेंगे। सरकार का उद्देश्य बुनकरों की आय बढ़ाने के साथ इस पारंपरिक उद्योग को आत्मनिर्भर बनाना है। महापौर प्रमिला पांडेय ने विदेशी कपड़ों के आकर्षण से बाहर निकलकर स्वदेशी वस्त्र अपनाने की अपील की। मॉडलों ने कैटवॉक किया फैशन शो में संजना वर्मा, प्रज्ञा सिंह, यशविता सिंह, संचिता वर्मा, नैना गुप्ता, श्रंखला सिंह, रिया श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, मुस्कान सिंह, शुभम मिश्रा और तारिक अहमद समेत मॉडल्स ने हिस्सा लिया। डिजाइनर कुन्तानिल दास ने परिधानों की खासियत और डिजाइन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संयुक्त आयुक्त पीसी ठाकुर और उप आयुक्त मनोज कांत गर्ग समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *