पुलिस के साथ राजस्व और आयकर विभाग की टीमें जांच में जुटी है।
सोशल मीडिया पर युवक ने बंदूक के साथ फोटो डाली तो पुलिस डिटेल निकालने उसके घर पहुंच गई। यहां तलाशी के दौरान हथियार तो बरामद नहीं हुआ लेकिन भारी मात्रा में नकद मिलने से पुलिस चौंक गई। नोट गिनने के लिए पुलिस को मशीन मंगानी पड़ी। राजस्व और आयकर विभाग की ट
.
मामला गोपालगंज थाना इलाके के तिली तिगड्डा इलाके में रविवार का है। युवक का नाम सौरभ अहिरवार बताया गया है। वह अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाने का काम करते हैं। पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है।
एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने कहा- अब तक एक करोड़ रुपए गिने जा चुके हैं। परिजन के मुताबिक, ये रकम उनके भोपाल के चूना भट्टी निवासी रिश्तेदार की है। रिश्तेदार PWD में इंजीनियर है। हम जांच कर रहे हैं।
देखिए, दो तस्वीरें…

पुलिस ने नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई है।

पुलिस परिजन से रुपयों के बारे में पूछताछ कर रही है।
घर के अंदर पूछताछ कर रही पुलिस
एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे हैं। परिवार के लोगों को घर के अंदर ही रखा गया है। पूछताछ जारी होने की बात कहते हुए मीडिया को उनसे बात करने की इजाजत नहीं दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें…
बिजली कंपनी इंजीनियर के पास आय से 258% ज्यादा प्रॉपर्टी

लोकायुक्त टीम ने मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापे मारे। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। वहीं, घर से 4 किलो चांदी, 300 ग्राम गोल्ड और 3 लाख कैश मिला है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं। पढ़ें पूरी खबर…