Sorting by

×




महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज पर रविवार दोपहर नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बैराज के गेट नंबर-3 के पास से बाहर निकाले। नहाने के दौरान हुआ हादसा घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। मिश्रौलिया बाजार के लोगों को रोहिन नदी में दो किशोरों के डूबने की जानकारी मिली। इसके बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी धर्मेंद्र यादव ने शाम करीब 4:40 बजे परसामलिक पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि दोनों किशोर बनैलिया माता रोहिन बैराज (रतनपुर मिश्रौलिया) के पास नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। गोताखोरों ने निकाले शव सूचना मिलते ही परसामलिक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बैराज के गेट नंबर-3 के पास से बरामद कर लिए गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान की। मृतकों की पहचान सोनौली थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी प्रिंस (20) और मोनू साहनी (14) के रूप में हुई है। दोनों आपस में पड़ोसी बताए जा रहे हैं। घूमने आए थे बैराज बताया गया कि दोनों रविवार को घूमने के लिए बैराज की ओर आए थे। इसी दौरान नहाते समय यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी नौतनवा और थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष परसामलिक विवेक सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम समेत अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। मौके पर स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *