Sorting by

×




गोंडा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में हुए प्रोग्राम में हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर डांस किया। रविवार शाम को इसका वीडियो सामने आया। वीडियो में छात्राएं ‘चोलिया के हुक राजा जी’ और ‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ भोजपुरी गानों पर थिरकती नजर आईं। वीडियो सामने आने पर बवाल हो गया। मुस्लिम और हिंदू समुदाय के लोगों ने छात्राओं की इस परफॉर्मेंस का विरोध किया। स्कूल पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद स्कूल मैनेजर ने माफी मांगी। कहा- प्रोग्राम का मकसद केवल मनोरंजन करना था। अगर किसी की भावनाएं आहत हुईं हैं तो क्षमा चाहता हूं। वीडियो सामने आने पर बीएसए अमित कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। मामला खोंडारे थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार दोपहर 2 बजे औसनी बुजुर्ग स्थित नॉलेज बीम एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान छात्राओं ने अलग-अलग थीम पर अपनी परफॉर्मेंस दी। प्रोग्राम में 4-5 हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर परफॉर्म किया। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया। इसमें छात्राएं भोजपुरी और फिल्मी गानों पर स्टेज पर डांस करते दिख रहीं हैं। छात्राओं ने भोजपुरी ‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी’ और ‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ गानों पर ठुमके लगाए। इसके अलावा उन्होंने हरियाणवी गाना ‘तेरी आंख का यो काजल’ और बॉलीवुड सांग ‘फेविकॉल’ पर भी डांस किया। शनिवार शाम छात्राओं का बुर्के में डांस का वीडियो सामने आने पर बवाल हो गया। सोशल मीडिया पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया। कुछ लोगों ने इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बताया तो कुछ ने आपत्ति जताई है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल के मैनेजर राम सुरेश ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा- बुर्का और नकाब पहनकर डांस करने वाली छात्राएं हिंदू हैं। प्रोग्राम का उद्देश्य केवल एंटरटेनमेंट था। स्कूल मैनेजर ने कहा- किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था। मैनेजर ने कहा- यदि बच्चियों की परफॉर्मेंस से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह माफी मांगते हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न होने की बात भी कही। BSA ने जांच के दिए आदेश वहीं वीडिया सामने आने के बाद बीएसए अमित कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा- यदि स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम हुआ है तो पूरे जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय की मान्यता की भी जांच कराई जाएगी। ……….. ये खबर भी पढ़ें… प्रतापगढ़ में 57 घंटे बाद सौरभ का अंतिम संस्कार, चंद्रशेखर रावण ने वीडियो कॉल पर की बात यूपी के प्रतापगढ़ में आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा (32) की पीट–पीटकर हत्या कर दी गई। आखिरकार हत्या के 57 घंटे बाद रविवार सुबह सौरभ के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सौरभ गुरुवार रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर लात–घूसों से बुरी तरह पीट दिया था। गंभीर रूप से घायल सौरभ की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *