Sorting by

×




गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में देशभक्ति का माहौल रहा। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठियां और तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 8 बजे डीएम अनुपम शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन उन शहीदों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। डीएम ने जोर दिया कि लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली आजादी की गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन भी हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय भावना केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित न रहे, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *