नई दिल्ली34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग (IMD) ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान के जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत 18 जिलों में यलो अलर्ट है।
हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-सोलन सीमा के पास शुक्रवार को कई जगह लैंडस्लाइड होने के बाद 114 सड़कें बंद कर दी गईं। 30 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत से अब तक बारिश से हुए हादसों में 78 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, ओडिशा में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण छह जिलों में बाढ़ आ गई। प्रशासन ने 41,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बाढ़ का असर बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों के 429 गांवों पर पड़ा है।
यूपी में शुक्रवार को लखनऊ-नोएडा और गाजियाबाद समेत 60 शहरों में बारिश हुई। नोएडा और झांसी में गलियों में दो-तीन फीट तक पानी भर गया। IMD के मुताबिक, शनिवार को भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। उन्नाव में गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से गलियों में नाव चल रही हैं।

बिहार के समस्तीपुर में गंगा की सहायक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। करीब 10 गांवों की 50 हजार की आबादी प्रभावित है। बच्चे नाव से स्कूल जा रहे हैं।

झारखंड के पलामू में कोयल नदी में बाढ़ आ गई। निचले इलाकों में पानी भर गया है।

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार दोपहर को जोरदार बारिश से कई सड़कें डूब गईं। कई लोगों की गाड़ियां भी खराब हो गईं।

हिमाचल की राजधानी शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इस दौरान धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर गई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश से थल-मुनस्यारी सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। सड़क पर मलबे का ढेर लग गया है।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कई जगह भारी से भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिन भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के 2 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के 2 जिलों में आज मौसम का ऑरेंज और 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के देहरादून केंद्र के अनुसार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान

