![]()
प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा और यमुना के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तीनों प्रमुख गेज स्टेशनों पर नदियों का जलस्तर बढ़ा है। यमुना के नैनी में 30 सेंटीमीटर, गंगा के छतनाग में 33 सेंटीमीटर और फाफामऊ में 7 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तीनों नदियां खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे बह रही हैं और सभी तटबंध सुरक्षित हैं। नैनी और छतनाग में तेजी से बढ़ा पानी बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8 बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 75.90 मीटर था, जो शुक्रवार सुबह बढ़कर 76.20 मीटर पहुंच गया। यानी 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.53 मीटर से बढ़कर 78.60 मीटर हो गया, जबकि छतनाग में गंगा का जलस्तर 75.51 मीटर से बढ़कर 75.84 मीटर पहुंच गया। तीनों स्थानों पर हुई बारिश पिछले 24 घंटे में नदी के आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई। नैनी में 20.4 मिमी, फाफामऊ में 10 मिमी और छतनाग में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण आने वाले दिनों में नदियों के जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। खतरे के निशान से काफी नीचे नदियां गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। खतरे का निशान 84.734 मीटर है, जबकि शुक्रवार सुबह नैनी में यमुना 76.20 मीटर, फाफामऊ में गंगा 78.60 मीटर और छतनाग में गंगा 75.84 मीटर पर दर्ज की गई। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्रशासन की ओर से नदियों के जलस्तर और तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है।
Source link