![]()
मुरादाबाद में रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने आज गुरुवार को हरियाली तीज उत्सव मनाया। एमडीए स्थित कुंदन रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ रात करीब 9:30 बजे दीप प्रज्वलन और श्रीगणेश वंदना के साथ हुआ। उत्सव के दौरान तीज हाउजी, मेहंदी प्रतियोगिता, सावन गीत, युगल नृत्य, फन क्विज, कपल गेम और कपल कैटवॉक जैसे विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन संयोजिकाओं रेखा पथिक और सुरभि अग्रवाल ने किया। महिलाओं और कपल्स ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रेखा पथिक, रीतू रस्तोगी और नीलम रस्तोगी ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि मोनिका रस्तोगी ने एकल नृत्य से दर्शकों का मन मोहा। नीलम रस्तोगी, पूर्णिमा शर्मा, रीतू रस्तोगी और सुरभि अग्रवाल ने सावन के युगल गीत प्रस्तुत किए। एनी सुदेश आर्या, डॉ. मनोज रस्तोगी और रविंद्र रस्तोगी ने भी सावन गीत गाए। कपल कैटवॉक और कपल गेम में रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को क्लब की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष सुनील पथिक और सचिव रविंद्र अग्रवाल ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नीरू रस्तोगी, भावना रस्तोगी, आरती रस्तोगी, नीलम नौन्याल, बबीता रस्तोगी, पूनम रस्तोगी, अनीता कत्याल, अंजू सोती, बबीता सिक्का, सीमा अग्रवाल, नेहा रस्तोगी सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे। रोटेरियन साथियों में डॉ. गोविंद नौन्याल, विजय अरोरा, राकेश कुमार रस्तोगी, अमित रस्तोगी, अनिल शर्मा, भारत भूषण सिक्का, रोहित रस्तोगी, विजय अग्रवाल, देवदीप रस्तोगी, मुकेश अग्रवाल, संदीप रस्तोगी, देवेंद्र कत्याल, विवेक रस्तोगी और पुनीत रस्तोगी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
Source link